हकदर्शक एप्लीकेशन से जल्द मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

 हकदर्शक एप्लीकेशन से जल्द मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

RK CSC CENTER AHIYAPUR, BEGUSARAI, संवाददाता, राहुल राज (बिआ) / आदर्श प्रदुमन जी : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का पात्र लोगों को त्वरित लाभ पहुंचाने क




जागरण संवाददाता, रोहतक : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का पात्र लोगों को त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई मोबाइल एप्लीकेशन से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, 





इसके मद्देनजर गत अक्तूबर माह में हकदर्शक नाम से परियोजना शुरू की थी, जिसके तहत संबंधित गांव के लोग अपने अटल सेवा केंद्र पर जाकर न केवल योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं बल्कि हाथों-हाथ योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।



उन्होंने बताया कि जिला के गांव बलियाणा की आंगनवाड़ी में 9 व 10 जून को हकदर्शक का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में लोगों को यह बताया जाएगा कि वे राज्य सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं और इसके लिए उन्हें आवेदन की समूची प्रक्रिया से भी अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में यह भी जानकारी दी जाएगी कि योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से कागजात की आवश्यकता है।



उन्होंने बताया कि हकदर्शक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसमें राज्य सरकार की 160 योजनाओं का सरल भाषा में अपलोड किया गया है। इस एप्लीकेशन का यह लाभ है कि इसके माध्यम से साधारण सवाल से यह जानकारी मिल जाती है कि कौन सी योजना किस व्यक्ति के लिए लाभदायक है। 



उन्होंने कहा कि यह एप्लीकेशन सभी योजनाओं के बारे में आवश्यक सूचनाएं भी प्रदान करती है और उसके आवेदन की प्रक्रिया को भी बताती है।


Post a Comment

0 Comments